मैया ओढ़े चुनरी लिरिक्स | Maiya Odhe Chunri Lyrics

Maiya Odhe Chunri Lyrics

Maiya Odhe Chunri Lyrics In Hindi

आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||

आदिशक्ति है मात भवानी,
जय दुर्गे मां काली,
बड़े-बड़े राक्षस संहारे,
रणचण्डी मतवाली,
करती भक्तों का उद्धार,
मैया ओढ़े चुनरी,
आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||

महिषासुर ने महाबली,
देवों को खूब सताया,
छीन लिया इन्द्रासन और,
देवों को मार भगाया,
करी देवों ने पुकार,
मैया ओढ़े चुनरी,
आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||

दुर्गा का अवतार लिया झट,
महिषासुर संहारी,
दूर किया देवों का संकट,
लीला तेरी न्यारी,
किया देवों पे उपकार,
मैया ओढ़े चुनरी,
आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||

जो कोई जिस मंशा से,
मैया द्वार तिहारे आता,
हर इच्छा होती पूरी और,
मुंह मांगा फल पाता,
तेरा गुण गावे संसार,
मैया ओढ़े चुनरी,
आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||

कष्ट अनेकों मुझको घेरे,
कौन हरे दुःख मेरे,
नाम तेरा रटता हूं मैया,
मैं हर सांझ सवेरे,
भक्त करते हैं पुकार,
मैया ओढ़े चुनरी,
आई सिंह पे सवार,
मैया ओढ़े चुनरी,
ओढ़े चुनरी,
ओ मैया ओढ़े चुनरी ||


Maiya Odhe Chunri Lyrics


Next Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now