श्री भगवद् गीता आरती लिरिक्स | Shri Bhagwat Geeta Aarti Lyrics

Shri Bhagwat Geeta Aarti Lyrics

Shri Bhagwat Geeta Aarti Lyrics In Hindi

जय भगवद् गीते,
जय भगवद् गीते,
हरि-हिय-कमल-विहारिणि,
सुन्दर सुपुनीते ||

कर्म-सुमर्म-प्रकाशिनि,
कामासक्तिहरा,
तत्त्वज्ञान-विकाशिनि,
विद्या ब्रह्म परा,
जय भगवद् गीते ||

निश्चल-भक्ति-विधायिनि,
निर्मल मलहारी,
शरण-सहस्य-प्रदायिनि,
सब विधि सुखकारी,
जय भगवद् गीते ||

राग-द्वेष-विदारिणि,
कारिणि मोद सदा,
भव-भय-हारिणि,
तारिणि परमानन्दप्रदा,
जय भगवद् गीते ||

आसुर-भाव-विनाशिनि,
नाशिनि तम रजनी,
दैवी सद् गुणदायिनि,
हरि-रसिका सजनी,
जय भगवद् गीते ||

समता, त्याग सिखावनि,
हरि-मुख की बानी,
सकल शास्त्र की स्वामिनी,
श्रुतियों की रानी,
जय भगवद् गीते ||

दया-सुधा बरसावनि,
मातु! कृपा कीजै,
हरिपद-प्रेम दान कर,
अपनो कर लीजै,
जय भगवद् गीते ||

जय भगवद् गीते,
जय भगवद् गीते,
हरि-हिय-कमल-विहारिणि,
सुन्दर सुपुनीते ||

अन्य देवों की आरती के लिए Click करे!
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now