एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना लीरिक्स | Ehsan Mere Dil Par Tumhara Hai Sajna Lyrics

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
तुम्हारा है साजना, तुम्हारा है साजना,
एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

सासू हमारी आयेगीं मतलब के वास्ते
मम्मी भी दौड़ी आएगी चरुवे के वास्ते
दोनों को नेग देना न मन घटाना
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
तुम्हारा है साजना, तुम्हारा है साजना,
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

जिठनी हमारी आयेगीं मतलब के वास्ते
भाभी भी दौड़ी आएगी पिपरी के वास्ते
दोनों को नेग देना न मन घटाना
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
तुम्हारा है साजना, तुम्हारा है साजना,
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

ननद हमारी आयेगीं मतलब के वास्ते
बहना भी दौड़ी आएगी छठी के वास्ते
दोनों को नेग देना न मन घटाना
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
तुम्हारा है साजना, तुम्हारा है साजना,
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

देवर हमारे आयेगें मतलब के वास्ते
भईया भी दौड़े आएगें वंशी के वास्ते
दोनों को नेग देना न मन घटाना
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||

एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है साजना
तुम्हारा है साजना, तुम्हारा है साजना,
जो तुमने दिया गोद खिलाने को लालना ||


Ehsan Mere Dil Par Tumhara Hai Sajna Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now