जय हो तुम्हारी लिरिक्स | Jai Ho Tumhari Lyrics

Jai Ho Tumhari Lyrics

Jai Ho Tumhari Lyrics In Hindi

जय हो जय हो,
तुम्हारी जी बजरंग बली,
लेके शिव रूप आना,
गजब हो गया ||

त्रेतायुग में थे तुम आये,
द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना,
गजब हो गया ॥

जय हो जय हो,
तुम्हारी जी बजरंग बली,
लेके शिव रूप आना,
गजब हो गया,
त्रेतायुग में थे तुम आये,
द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना,
गजब हो गया ॥

बचपन की कहानी,
निराली बड़ी,
जब लगी भूख,
हनुमत मचलने लगे ||

फल समझ कर उड़े,
आप आकाश में,
तेरा सूरज को खाना,
गजब हो गया ||

कूदे लंका में जब,
मच गयी खलबली,
मारे चुनचुन कर,
असुरो को बजरंगबली ||

मारडाले अच्छो को,
पटककर वही,
तेरा लंका जलाना,
गजब हो गया ||

आके शक्ति लगी,
जो लखनलाल को,
राम जी देख,
रोये लखनलाल को ||

लेके संजीवन बूटी,
पवन वेग से,
पूरा पर्वत उठाना,
गजब हो गया ||

जब विभीषण संग बैठे,
थे श्री राम जी,
और चरनो में हाजिर थ,
 हनुमान जी ||

सुन के ताना विभीषण का,
अंजनी के लाल,
फाड़ सीना दिखाना,
गजब हो गया ||

जय हो जय हो,
तुम्हारी जी बजरंग बली,
लेके शिव रूप आना,
गजब हो गया ||

त्रेतायुग में थे तुम,
आये द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना,
गजब गो गया ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now