श्री विश्वकर्मा जी आरती लिरिक्स | Shri Vishwakarma Aarti Lyrics

Shri Vishwakarma Aarti Lyrics

Shri Vishwakarma Aarti Lyrics In Hindi

भगवान श्री विश्वकर्मा जी को श्रृष्टि का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना गया है| इनकी आराधना से ज्ञान और कौशल में वृद्धि होती है|  भगवान विश्वकर्मा की स्तुति करने से जातक को कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है और कारोबार में सफलता मिलती है|

श्री विश्वकर्मा जी की आरती

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
सकल सृष्टि के करता,
रक्षक स्तुति धर्मा ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
आदि सृष्टि मे विधि को,
श्रुति उपदेश दिया,
जीव मात्र का जग में,
ज्ञान विकास किया ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
ऋषि अंगीरा तप से,
शांति नहीं पाई,
ध्यान किया जब प्रभु का,
सकल सिद्धि आई ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
रोग ग्रस्त राजा ने,
जब आश्रय लीना,
संकट मोचन बनकर,
दूर दुःखा कीना ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
जब रथकार दंपति,
तुम्हारी टेर करी,
सुनकर दीन प्रार्थना,
विपत सगरी हरी ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
एकानन चतुरानन,
पंचानन राजे,
त्रिभुज चतुर्भुज दशभुज,
सकल रूप साजे ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
ध्यान धरे तब पद का,
सकल सिद्धि आवे,
मन द्विविधा मिट जावे,
अटल शक्ति पावे ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
श्री विश्वकर्मा की आरती,
जो कोई गावे,
भजत गजानांद स्वामी,
सुख संपति पावे ||

जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,
जय श्री विश्वकर्मा,
सकल सृष्टि के करता,
रक्षक स्तुति धर्मा ||

अन्य देवों की आरती के लिए कृपया Click करे!
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now