ना माने ना माने रे माता महाकाली लिरिक्स | Na Mane Na Mane Re Mata Mahakali Lyrics

Na Mane Na Mane Re Mata Mahakali Lyrics In Hindi

ना माने ना माने ना माने रे,
हे माता महाकाली,
झटकाए लट काली काली,
लम्बे लम्बे कदम बड़ा ली,
खून से खप्पर को भर डाली ||

ना माने ना माने ना माने रे,
हे माता महाकाली,
एक हाथ खडग लिए,
दूजे हाथ में है तलवार,
रक्त बीज के शीश काटली ||

चंडी करती वार पे वार,
एक बूंद न गिरी जमीन पर,
खून दुष्टों का पी डाली,
ना माने ना माने ना माने रे,
हे माता महाकाली ||

आंखो से चिंगारी छोडे,
मुख से माँ छोड़े ज्वाला,
क्रोध भयंकर है काली का,
दूर हटे आने वाला,
सुनो युद्ध की इस भूमि पर,
खून से छाई है लाली,
ना माने ना माने ना माने रे,
हे माता महाकाली ||

शांत हुई न जब रणचंडी,
जब मचा हुआ था हाहाकार,
तब काली का क्रोध मिटाने,
आये निरंजन शिव त्रिपुरार,
पाँव पड़ा जब शिव जी के उपर,
जीभ चंडिका ने निकाली,
ना माने ना माने ना माने रे,
हे माता महाकाली ||

Na Mane Na Mane Re Mata Mahakali Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now