सात समंदर लांघ के हनुमत लिरिक्स | 7 Samandar Laangh Ke Hanumant Lyrics

7 Samandar Laangh Ke Hanumant Lyrics

Saat Samandar Laangh Ke Hanumant Lyrics In Hindi

सात समंदर लांघ के,
हनुमत लंकानगरी आ गए,
हनुमत लंकानगरी आ गए ||

सात समंदर लांघ के,
हनुमत लंकानगरी आ गए,
हनुमत लंकानगरी आ गए ||

ऐसा किया कमाल देखकर,
लंकावासी डर गए,
सात समंदर लांघ के,
हनुमत लंकानगरी आ गए ||

लँकापुर पहुंचे हनुमत जी,
किया प्रभु का ध्यान,
मात सिया को खोजे,
पवनसुत लंका में अनजान,
असुरों संग बैठी मेरी माँ,
ये देख क्रोध में आ गए,
सात समंदर लांघ के,
हनुमत लंकानगरी आ गए ||

राम निशानी लिए पवनसुत,
पहुंचे माँ के पास,
देख निशानी जनकनन्दिनी,
व्याकुल भई उदास,
हनुमत मेरे प्राण ||

हनुमत मेरे प्राणनाथ को छोड़,
कहाँ तुम आ गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए,
भूख लगी ले आज्ञा पवनसुत,
चले बगिया की और,
तोड़ तोड़ फल खाने लगे,
और फेंके चारों और,
देख तबाही,
देख तबाही बगिया की,
रावण के सैनिक आ गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए ||

बनाके बंदी रावण सन्मुख,
खूब किया अपमान,
सहन हुआ नही रावण से,
लगवा दी पूंछ में आग,
क्रोधित बजरंगी,
क्रोधित बजरंगी लंका में,
आग लगाके आ गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए,
हनुमत लंकानगरी आ गए ||

ऐसा किया कमाल देखकर,
लंकावासी डर गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए,
सात समंदर लांघ के हनुमत,
लंकानगरी आ गए ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now