बिगड़ी मेरी बना दे लिरिक्स | Bigdi Meri Bana De Lyrics

Bigdi Meri Bana De Lyrics

Bigadi Meri Bana De Lyrics In Hindi

बिगड़ी मेरी बनादे,
ए शेरों वाली मैया,
अपना मुझे बनाले,
ए मेहरों वाली मैया ||

सदा पापी से पापी को भी,
तुम मां भव सिंधु तारी हो,
फसी मझधार में नैया को भी,
पल में उबारी हो ||

न जाने कोन ऐसी भुल,
मुझसे हो गयी मैया,
तुम अपने इस बालक को मां,
मन से बिसारी हो ||

बिगड़ी मेरी बनादे,
ए शेरों वाली मैया,
अपना मुझे बनाले,
ए मेहरों वाली मैया ||

दर्शन को मेरी अखियाँ,
कब से तरस रहीं हैं,
सावन के जैसे झर झर,
अखियाँ बरस रहीं हैं,
दर पे मुझे बुला ले,
ए शेरों वाली मैया ||

आते हैं तेरे दर पे,
दुनिया के नर और नारी,
सुनती हो सब की विनती,
मेरी मैया शेरों वाली,
मुझ को दरश दिखा दे,
ए मेहरों वाली मैया ||

‘शर्मा’ पे मेरी मैया,
द्रष्टि दया की कर माँ,
चरणों की धूल देकर,
‘लख्खा’ की झोली भर माँ,
मरते को अब जीलादे,
ए शेरों वाली मैया ||

बिगड़ी मेरी बनादे,
ए शेरों वाली मैया,
अपना मुझे बनाले,
ए मेहरों वाली मैया ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now