नैनो में चले आओ लिरिक्स | Naino Mein Chale Aao Lyrics
Naino Mein Chale Aao Lyrics In Hindi
नैनो में चले आओ,श्याम दर्शन दिखाने को,
मेरे दिल में समा जाओ,
लौट के फिर ना जाने को ||
देखा है निगाहों ने,
जन्मो से तेरा रास्ता,
तेरे मिलने की चाहत में,
कभी रोता कभी हसता,
मालिक तेरे मंदिर में ||
आज आजा तू मिलने को,
छोड़ के फिर ना जाने को,
नैनो में चले आओ,
श्याम दर्शन को ||
मिल जाते अगर मोहन,
मेरी इस जिंदगानी में,
मेरा जीवन सफल होता,
तेरी इस मेहरबानी से ||
तेरे चरणों में रहना है,
तेरे चरणों में रहना है,
छोड़कर इस ज़माने को ||
नैनो में चले आओ,
श्याम दर्शन दिखाने को,
विनती है यही मेरी,
दिनों पे दया करना,
भगवान मेरे बन कर,
ह्रदय में रहा करना ||
मन के मंदिर में तुम आओ,
लौट के फिर ना जाने को,
नैनो में चले आओ श्याम,
दर्शन दिखाने को ||
नैनो में चले आओ श्याम,
दर्शन दिखाने को,
मेरे दिल में समा जाओ,
लौट के फिर ना जाने को ||
