मोहे नंदी बनाइयो भोले लिरिक्स | Mohe Nandi Banayo Bhole Lyrics
Mohe Nandi Banayo Bhole Lyrics In Hindi
मोहे नंदी बनईयो भोले,अपने कैलाश को,
मैं नाच नाच कूद कूद,
तुमको रिझाऊँगी ||
मोहे नाग बनईयो भोले,
अपने गले को,
मैं शिव के गले को,
हार कहलाऊँगी,
शंकर भोले शम्भु भोले ||
मोहे भिखारी बनईयो तो,
बनईयो काशी को,
मैं मांग मांग टूक,
काशी वासियों से खाऊँगी ||
मैं मोहे गायक बनाईयो तो,
बनाईयो उज्जैन को,
मैं आठों याम भोले भोले,
भोले नाम गाऊँगी,
शंकर भोले शम्भु भोले ||
मोहे त्रिपुण्ड बनाईयो भोले,
अपने मस्तक को,
मैं तीनों लोकों के सर को,
ताज बन जाऊँगी ||
नील कण्ठ बनईयो भोले,
अपने गले को,
मैं सारी दुनियाँ को,
विष पी जाऊँगी,
शंकर भोले शम्भु भोले ||
मोहे डमरू बनईयो भोले,
अपने हाथ को,
मैं दुनियाँ में,
सुर संगीत सुनाऊँगी ||
मोहें त्रिशूल बनईयो भोले,
अपने हाथन को,
मैं असुर जनो को,
संहार कर पाऊँगी,
शंकर भोले शम्भु भोले ||
मोहे पेड़ बनईयो भोले,
तो बनाईयो बेल पत्र को,
मैं भोलें के चरणों में,
अर्पण हो पाऊँगी,
शंकर भोले शम्भु भोले ||