मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान लिरिक्स | Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics
Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics in Hindi
* मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान लिरिक्स | Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics के सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील लोधी बुंदेलखंड के दृष्टिबाधित लोकगायक हैं। वे बचपन से भजन और बुंदेली लोकगीत गाते रहे हैं और अक्सर तंबूरा के साथ प्रस्तुति देते थे। उनकी आवाज़ और लोकगायन शैली को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली।* सुनील लोधी बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश से आने वाले दृष्टिबाधित लोकगायक हैं। उनकी उम्र फिलहाल लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। बचपन से ही उनकी दृष्टि नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी पहचान या कमजोरी नहीं बनने दिया।
*सुनील की जिंदगी किसी बड़े मंच से शुरू नहीं हुई।*
* वे गांवों में गाते थे और कई बार लोकल ट्रेनों में भी भजन गाकर अपनी आजीविका चलाते थे। उनकी गायकी में बुंदेलखंड की मिट्टी, लोकसंगीत और भक्ति का बहुत गहरा प्रभाव था।
* सुनील की वायरल हुई आवाज फिल्ममेकर और म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज VRK तक पहुँची। इसके बाद उनकी जिंदगी में ऐसा फोन आया जिसने उनका पूरा रास्ता बदल दिया।
* एक साधारण तंबूरा लेकर गांव और ट्रेनों में गाने वाला कलाकार अब मुंबई के रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक पहुँच गया।
रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने मुंबई में लगभग आठ गाने रिकॉर्ड किए ।
* सुनील अपनी सफलता को केवल मेहनत का परिणाम नहीं मानते। वे इसे हनुमान जी का आशीर्वाद और चमत्कार मानते हैं।
Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,सागर में नैया डाल दई,
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ||
काहे की या नाव बनाई,
काहे की पतवार,
रामा काहे की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ||
राम नाम की नाव बनाई,
भक्ति की पतवार,
ओ रामा ज्ञान की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ||
कौन सखी वामें बैठनहारे,
कौन है खेवनहार,
रामा कौन लगाहे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ||
सीता मैया बैठनहारी,
लक्ष्मण खेवनहार,
मोरे राम जी लगावे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ||
तुलसीदास आस रघुवर की,
चरणन में बलिहार,
मोरे बालाजी लगाहे बेडा पार,
सागर में नैया डार दई ||
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई,
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ॥
