माँ नर्मदा आरती लिरिक्स | Maa Narmda Aarti Lyrics

Maa Narmada Aarti Lyrics In Hindi

ॐ जय जगदानन्दी,
मैया जय आनंद कन्दी,
ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा,
शिव हरि शंकर रुद्री पालन्ती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
देवी नारद शारद तुम वरदायक,
अभिनव पदचण्डी,
सुर नर मुनि जन सेवत,
सुर नर मुनि शारद पदवन्ती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
देवी धूमक वाहन राजत,
वीणा वादयन्ती,
झूमकत झूमकत झूमकत,
झननन झननन रमती राजन्ती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
देवी बाजत ताल मृदंगा,
सुरमण्डल रमती,
तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान,
तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
देवी सकल भुवन पर आप विराजत,
निशदिन आनन्दी,
गावत गंगा शंकर,
सेवत रेवाशंकर तुम भव मेटन्ती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
मैया जी को कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती,
अमरकंठ में विराजत,
घाटन घाट कोटी रतन जोती ||

ॐ जय जगदानन्दी,
मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि गावें,
हो रेवा जुग जुग नर गावें,
भजत शिवानंद स्वामी,
जपत हरि मन वांछित फल पावें ||

ॐ जय जगदानन्दी ||

Maa Narmda Aarti Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now