ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय लीरिक्स | Om Namah Shivay Bolo Om Namah Shivay Lyrics

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,
शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॥

जब-जब डोले जीवन नैया शिव की महिमा गाओ,
सारे जग के हैं वो रचैया शिव की शरण में आओ,
संकट आये कष्ट रुलाए जब जब जी घबराए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय ॥

सबसे प्यारे सबसे न्यारे बाबा भोले भाले हैं,
भांग धतूरे की मस्ती में रहते मस्त निराले हैं,
बम बम भोले कहते जाओ जो दम आए जाए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय ॥

आधा चंदा माथे सोहे गल सर्पों की माला,
तेजधारी के तेज से पाए सारा जग उजियाला,
डम डम डमरू बोले शिव का सातों सुर दोहराए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय ॥

विपदा छायी राम पे भारी शिव-शक्ति का जाप किया,
बजरंगी की शक्ति बनके राम का शिव ने साथ दिया,
रामेश्वर की पूजा करते राम यही फरमाये,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॥

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॥


Om Namah Shivay Bolo Om Namah Shivay Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now