राम से बड़ा राम का नाम लिरिक्स | Ram Se Bada Ram Ka Naam Lyrics

Ram Se Bada Ram Ka Naam Lyrics

Ram Se Bada Ram Ka Naam Lyrics In Hindi

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

वो अभिमानी डूब जाएंगे,
जिनके मुख नहीं राम,
वो पत्थर भी तिर जाएंगे,
जिनपे लिखा है श्रीराम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

बिना सेतु के सागर को कभी,
लांघ सके ना राम,
लांघ गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

नामी को तो चिन्ता हो रही,
नाम न हो बद नाम,
द्रोपदी ने जब पुकारा,
झट आए घनश्याम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

राम नाम का सुमिरण कर ले,
कौड़ी लगे न दाम,
नाम की डोरी बंध करके ही,
आयेगे श्री राम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

नत्थासिंह सुमिरण कर प्रभु का,
बन जा दास गुलाम,
राम नाम भजले सुबहा को,
शाम को सीताराम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा राम का नाम॥

अन्य भजन के लिए Click करे!
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now